एक शर्मनाक घटना सामने आ रही है जिसमे एक युवती के साथ पड़ोस के किरायेदार ने बलात्कार किया। शोर शराबा होने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही किशोरी को मेडिकल चेकअप के लिए भेज दिया है। उत्तराखंड से रुड़की के गंगनहर कोतवाली इलाके निवासी महिला ने शिकायत देकर बताया कि उसकी बड़ी बेटी की शादी लंढौरा में हुई है। वही कुछ दिन पहले 16 वर्षीय छोटी बेटी अपनी बहन के यहां रहने के लिए गई थी। आरोप है कि मंगलवार की देररात लगभग दो बजे किशोरी कमरे से बाहर निकालकर टायलेट जाने लगी। इसी के चलते पड़ोस में किराये पर रहने वाला एक शख्स आया तथा किशोरी को जबरदस्ती अपने कमरे में खींचकर ले गया। आरोप है कि शख्स ने किशोरी को कमरे में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। इस के चलते किशोरी ने शोर मचा दिया। शोर शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा होने लगे। अपराधी ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। घटना बढऩे पर अपराधी बुधवार को किराये का कमरा खाली कर फरार हो गया। युवती ने अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई। शिकायत पर पुलिस ने युवती को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने कहा दानिश निवासी जौरासी जबरदस्तपुर के विरुद्ध शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031