राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सुहागरात के दिन ही एक बात को लेकर बहस हो गई है। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद फिर क्या था दूल्हा-दुल्हन के कमरे में शोर की आवाज सुनकर परिजन आए और देवर ने दौड़कर मारपीट खत्म करवाई। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक लड़की की स्टोरी काफी वायरल हो रही है। लड़की ने अपनी सुहागरात का ऐसा किस्सा सुनाया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 26 साल की इस लड़की के मुताबिक, उसकी शादी 3 साल पहले हुई थी। अपनी सुहागरात के लिए उसने हजारों सपने देखे थे लेकिन उसकी सुहागरात पर जो हुआ, वह कभी नहीं भूल पाएगी। उसने बताया कि उसके पति ने सुहागरात पर ही ऐसी चीज दिखा दी, जिसे देखकर उसकी चीख ही निकल गई। लड़की ने बताया कि सुहागरात पर उसके पति ने अपनी गर्लफ्रेंड की फोटो दिखाकर कहा कि भले ही उसने उससे शादी की है लेकिन बीवी वह गर्लफ्रेंड को ही मानता है। इसपर दोनों की बहस शुरू हो गई। नौबत मारपीट की आ गई। दूल्हे ने उसको काफी पीटा। सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन के कमरे में शोर की आवाज सुनकर परिजन आए और देवर ने दौड़कर मारपीट खत्म करवाई। लड़की ने अपनी आगे की कहानी सुनाते हुए कहा कि शादी तो हो ही चुकी थी लेकिन आगे भी उसके पति का व्यवहार नहीं बदला और वह उससे मारपीट करता रहा। उसके गर्लफ्रेंड प्रेम को लेकर वह उसके साथ बुरा बर्ताव करने लगा। फिर वह अपने मायके चली गई। कुछ समय बाद जब उसके देवर की मौत हुई तो वह वापस ससुराल आई। इसपर उसके पति ने दोबारा उसके साथ लड़ाई शुरू कर दी। वह दोबारा मायके आ गई। लड़की ने बताया कि कुछ समय बाद उसका पति शराब पीकर भी उसके साथ मारपीट करने लगा। इसके चलते उसने एक दिन पुलिस को बुलाया। पुलिस ने दोनों के बीच सेटलमेंट करवाया और फिर लड़की वापस मायके आ गई।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31