रायपुर। दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कल छत्तीसगढ़ आगमन पर रायपुर चलने की अपील की है। श्री वर्मा ने लोगों से पार्टी अध्यक्ष श्री नड्डा की साइंस कालेज में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या शामिल होने की बात कही है।
आपको बता दें कि कल 9 सितंबर को राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री वर्मा ने सम्मेलन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही है। आपको बता दे कि कल रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में जेपी नड्डा की सभा होनी है जिसमें भाजपा द्वारा दावा किया जा रहा है कि सम्मेलन में हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे।



















