गणेश विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक 9 साल की बच्ची का पैर फिसल गया जिससे वह गहरे पानी में डूबने लगी, जिसे देखकर बेटी को बचाने के लिए पिता ने भी छलांग लगा दी। लेकिन दोनों पानी का बहाव तेज होने के कारण बह गये। घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरधना कांवड़ पटरी मार्ग पर गंगनहर में दौराला पुल घाट की है। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। बता दें कि, पीएसी की नाव चला रहे गोताखोरों ने दोनों का हाथ पकड़ लिया था। पानी का बहाव तेज होने की वजह से दोनों का हाथ छूट गया। इसके बाद दोनों का कोई पता नहीं चला। पुलिस ने गोताखोरों की टीम लगाकर पिता-पुत्री की गंगनहर में तलाश शुरू कर दी। गंगनहर के दौराला पुल पर डयूटी कर रहे लेखपाल प्रहलाद सिंह ने बताया कि, गंगानगर के ई-ब्लाक के रहने वाले विशाल अपनी पत्नी एवं बेटी काव्य के साथ गणपति विसर्जन के लिए दौराला पुल घाट पर पहुंचे थे। विशाल के परिवार के साथ गंगानगर के ई-ब्लाक से काफी श्रद्धालु आए हुए थे। दौराला पुल घाट पर गणपति विसर्जन करते समय अचानक काव्या का पैर फिसल गया। काव्या 12 फीट पानी में चली गई। काव्या को नहर में जाता देख पिता विशाल भी गंगनहर में कूद गया। 12 फीट पानी से दोनों बहते हुए 18 फीट गहरे पानी में चले गए। दोनों को डूबता देख पीएसी के गोताखोरों ने नाव लगाई। इंस्पेक्टर का कहना है कि, पीएसी के गोताखोरों ने विशाल और काव्या का हाथ पकड़ लिया था। पानी का बहाव तेज होने के बाद हाथ छूट गया। इसके बाद दोनों का कोई पता नहीं चल पाया।
गणेश विसर्जन के दौरान 9 साल की बच्ची का फिसला पैर, बेटी को बचाने पिता ने भी लगा दी छलांग, दोनो बह गये
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















