जनपद पंचायत पंडरिया (कवर्धा) के विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास निर्माण का कार्य अनाधिकृत रूप से निर्माण लेने और सबंधित हितग्राहियों के खातों से राशि आहरण कर आवास का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ देने की शिकायत जिला स्तर पर प्राप्त हुई है। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने ऐसे प्रकरणो एवं शिकायतों शिकायत को तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत सीईओ एवं जनपद पंचायत पंडरिया को निर्देशित किया गया। 

जनपद पंचायत द्वारा जांच दल गठित किया गया। जांच दल मौके पर जाकर उपस्थित शिकायत कर्ताओं से जानकारी ली गई जिसमें पाया गया कि ग्राम पंचायत बिरहुलडीह, सेंदुरखार, कांदावानी के बैगा आदिवासियों के आवास निर्माण का कार्य हितग्राहियों द्वारा ठेकेदार को दिया गया था। ठेकेदार द्वारा राशि प्राप्त करने के बाद भी आवास निर्माण का कार्य पूरा नहीं किया जा रहा था। जाच में बैगा आदिवासियों ने लिखित में आवेदन प्रस्तुत कर इसकी जानकारी दी। इस आधार पर जनपद पंचायत पंडरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा थाना प्रभारी आरक्षी केंद्र कुकदुर को पत्र प्रेषित कर विभिन्न ठेकेदारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही के लिए कहा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930