नेहरू युवा केंद्र संगठन रायपुर छग, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं छग राज्य एड्स नियंत्रण समिति के संयुक्त तत्वाधान में आज़ादी के अमृत महोत्सव व् अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में HIV /AIDS पर जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उदेश्य आमजन में AIDS की रोकथाम के लिए युवाओ के माध्यम से आमजन की जागरूकता बढ़ाना था। यह रैली का कलेक्टर चौराहे से शुरू होते हुए तेलीबाँदा से होकर मरीन ड्राइव पर समाप्त हुई। रैली में मुख्य अथिति रायपुर पश्चिम के विधायक माननीय विकास उपाध्याय थे। उन्होंने युवाओ के साथ साइकिल रैली में भाग लिया एवं युवाओं को जन जागरूकता अभियान में जुड़ने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने युवाओ मार्गदर्शन देते हुए कहा की जब तक युवा जागरूक नहीं होगा तब तक समाज जागरूक नहीं हो पायेगा इसलिए युवाओं का जागरूक होना अतिमहत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में हॉकी की अंतराष्ट्रीय खिलाडी नीता डुमरे भी उपस्थित थी उन्होंने युवाओ को फिटनेस एवं स्वस्थ जीवन निर्वाह करने के लिए प्रेरित किया। अर्पित तिवारी, जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र रायपुर ने बतया की एनवायके एवं CGSAC के साथ मिलकर निरंतर AIDS जैसी भयावह बीमारी के लिए लोगो को जागरूक कर सही जानकारी आमजन तक पहुंचने के प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम में दुर्गा कॉलेज के प्राध्यापक सुनीता चंसोरिया भी उपस्थित रही, उन्होंने युवओं को समाज में अपनी भूमिका सच्चे मन और निष्ठां से निर्वाह करने के लिए कहा। कार्यक्रम में छग राज्य एड्स नियंत्रण समिति से सहायक संचालक नीतू मांडवी व् रमा पटेल, नेहरू युवा केंद्र संगठन से रामसुचित मिश्रा व् संदीप सैनी, रोहित व् दुर्गा महाविद्यालय, गुरुकुल महिला महाविद्यालय, महंत कॉलेज, अग्रसेन कॉलेज, छत्तीसगढ़ कॉलेज, छत्रपति शिवाजी स्कूल, जेआर दानी स्कूल, प्यारे लाल यादव हिंदू हाई स्कूल, जेएन पांडे स्कूल, संस्कृत कॉलेज व् साइकिल क्लब के राइडर्स योगेश यदु, स्कूल के टीचर्स भी उपस्थित रहे, रत्ना पांडे समाज सेविका व् अन्य स्वयंसेवकों के साथ 150 से अधिक युवाओं ने भाग लिया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031