कई बार ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जिसे लोग कुदरत का करिश्मा या चमत्कार कहते हैं। कई घटनाएं आपने ऐसी सुनी होंगी कि मरने के बाद लोग फिर से जिंदा हो गए। ऐसी ही एक घटना अमरीका में सामने आई है। दरअसल अमरीका में एक शख्स को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद उस व्यक्ति के ऑर्गन डोनेशन की तैयारी चल रही थी। इस बीच पत्नी ने जैसे ही उसे छुआ तो वह शख्स अचानक जिंदा हो गया। यह हैरान कर देने वाली घटना अमरीका के नॉर्थ कैरोलिना की बताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार तीन बच्चों के पिता 37 वर्षीय रयान मार्लो खाद्य जनित बीमारी लिस्टेरिया से ग्रसित थे। रयान को 27 अगस्त को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बीमारी ने उसके पूरे शरीर को जकड़ लिया, जिसके चलते उनके दिमाग में सूजन आ गई। इसकी वजह से वे कोमा में चले गए। इसके बाद डॉक्टरों ने उनको ब्रेन डेड बता दिया था। रयान मार्लो की पत्नी मेगन ने बताया कि डॉक्टर्स ने उनके पति को ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। इतना ही नहीं मरीज के एडमिट होने वाले चार्ट पर मौत का वक्त भी लिख दिया था। सर्जनों ने उनके शरीर को थिएटर के लिए तैयार किया ताकि उनके अंगों को दान किया जा सके। डॉर्क्ट्स द्वारा रयान को मृत बताने के बाद परिजनों में मातम पसर गया। सभी लोग रयान की खबर से दुखी थे। रयान की पत्नी मेघन ने बताया कि डॉक्टर्स की सर्जरी से पहले भतीजा जब रयान के पास गया तो उसने वहां बच्चों के साथ खेलते हुए उनके वीडियो को चला दिया, जिसके बाद वीडियो चलते ही रयान अपने पैर हिलने लगे। उन्होंने कहा कि मैंने देखा रयान पैर हिला रहे थे और मैं रो रही थी। मैं खुद को झूठी तसल्ली नहीं देना चाहती थी। मुझे मालूम था कि ब्रेन डेड केस में ऐसा हो सकता था। मेघन ने बताया, ‘मैं रयान को देखने रूम में गई। मैंने उनसे वह सब कह दिया जो उनके जाने से पहले मैं कहना चाहती थी। मैं उनसे कहा कि आपको पागलो की तरह लडऩा है क्योंकि मैं ऑर्गन डोनेशन प्रोसेस को रोकने जा रही हूं और कुछ टेस्ट करवाने जा रही हूं।’ साथ ही मेघन ने बताया, ‘मैंने रयान का हाथ छुआ, उससे बात की तो रयान की दिल की धड़कन बढ़ गई.।’ यह सब देखने के बाद जब जांच की गई तो पता चला कि रयान के दिमाग में ब्लड का फ्लो हो रहा है और उनकी न्यूरोलॉजिकल डेथ नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रयान अभी भी कोमा में है और उनकी स्थिति काफी गंभीर ही बनी हुई है। उनकी आंखें भी बंद है। हॉस्पिटल में उनका ट्रीटमेंट जारी है। वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं। मेगन को पूरी उम्मीद है कि जल्द वो अपने पति के साथ होंगी। बता दें कि नॉर्थ कैरोलिना के कानून के मुताबिक अगर किसी शख्स का दिमाग काम करना बंद कर देता है यानी ब्रेन डेड हो गया तो उसे मृत घोषित कर सकते हैं। इस केस में कुछ ऐसा ही हुआ और रयान की वाइफ मेगन ने कहा कि डॉक्टर्स ने बताया कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031