केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ 12 जातियों को जनजाति समुदाय में शामिल किया गया है जिसके आभार को लेकर दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा जिला भाजपा कार्यालय से रैली के रूप में निकल कर आतिशबाजी पटाखे फोड़ते हुए पटेल चौक में नारेबाजी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। इस दौरान प्रमुख रुप से जिला महामंत्री ललित चंद्राकर जिला मंत्री जितेंद्र साहू व्यापारिक प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक कांतिलाल बोथरा आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक शिव चंद्राकर उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा छत्तीसगढ़ समेत हिमाचल प्रदेश उत्तर प्रदेश तमिल नाडु कर्नाटका 5 राज्यों के 12 समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने का निर्णय लेकर पांच राज्यों के लाखों लोगों को बड़ी सौगात दी गई है जिससे उनके जीवन के उत्थान में भी अद्भुत परिवर्तन होगा उनका रहन-सहन शिक्षा स्वास्थ्य सुविधाएं सभी में भी परिवर्तन होगा।

जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने आगे कहा कि आदिवासी शैली और परंपराएं होने के बावजूद छत्तीसगढ़ की 12 जातियों को संवैधानिक रूप से जनजाति की सूची से बाहर रखा गया था जो इन जनजातियों के उन्नति और उत्थान में बहुत बड़ी बाधा थी जिसे दूर करके ऐसी जनजातियों के उत्थान और उन्नति के लिए ऐतिहासिक निर्णय किया गया है। इस निर्णय के बाद जनजाति वर्ग में शामिल इन 12 जातियों के सामने लंबे समय से जो कठिन चुनौतियां सामने आ रही थी उसका मुकाबला करने में वे सक्षम हो सकेगी। छत्तीसगढ़ की 12 जनजातियों को अब संवैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत वे तमाम लाभ और उपचार प्राप्त होंगे जो उन्हें वर्षों पहले प्राप्त हो जाने चाहिए थे परंतु आजादी के 75 साल बाद भी कांग्रेस ने उन्हें इससे वंचित रखा। कांग्रेस द्वारा की गई त्रुटि को मोदी सरकार ने दुरुस्त करते हुए यह ऐतिहासिक निर्णय लिया और ऐसी जनजातियों को उनका अधिकार दिलाया, यह निश्चित रूप से बहुत ही हर्ष और खुशी का अवसर है जिसे भारतीय जनता पार्टी पूरे उत्साह के साथ मना रही है मैं इस नेक कार्य हेतु माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संपूर्ण भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिले की ओर से हृदय से आभार व्यक्त करता हूं आयोजित आभार प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित काशीनाथ शर्मा अजय तिवारी,मीडिया प्रभारी के एस चौहान, आईटी सेल संयोजक राजा महोबिया मंडल संयोजक दीपक चोपड़ा, गिरेश साहू, लुकेश बघेल अनूप गटागट, विनायक नातू, डॉ. सुनील साहू, नितेश साहू, अनूप तिवारी, संतोष तिवारी, रोहित राजपूत, अनूप यादव, नरेश शर्मा, विजय ताम्रकार, देव नारायण चंद्राकर, सुनील अग्रवाल, राजेश चंद्राकर, आशीष निमजे, दिलीप साहू, मदन बढ़ई, राहुल दीवान, अल्का बाघमार, सुधा सिंग, गायत्री वर्मा, चंपा साहू, रितेश शर्मा, निशी मिश्रा, प्रकाश साहू, चंद्रकांत साहू केशव बंछोर निलेश अग्रवाल, जगदीश गुप्ता, रोमनाथ साहू, योगेश यादव रूपेश साहू विश्वजीत देशमुख राहुल देवांगन मनोज सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031