यदि आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो आगे की खबर आपके काम की है. जी हां…केंद्र की मोदी सरकार गरीबों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है, ताकि इन लोगों तक आर्थिक मदद के अलावा अन्य लाभ पहुंचाया जा सके. इसके तहत ही पीएम किसान योजना केंद्र की मोदी सरकार चलाती है.

किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है जिसके तहत किसानों को साल में 6 हजार रुपये दिये जाते हैं. सारकार किसानों के खातों में साल में दो-दो हजार करके तीन बार ये राशी डालती है. लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि इस बार आने वाली 12वीं किस्त का लाभ कुछ किसानों को सरकार की ओर से नहीं मिल पायेगा. आइए जानते हैं कि किन किसानों के किस्त के पैसे अटक सकते हैं.

-पीएम किसान योजना से जुड़े हुए लाभार्थियों ने यदि ई-केवाईसी नहीं करवाई, तो उनकी 12वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं. आपको बता दें कि ई-केवाईसी की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2022 थी. हालांकि, आप ये यदि नहीं करवा पाये हैं तो अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर ओटीपी बेस्ड केवाईसी जाकर करवा लें. -गौर हो कि पीएम किसान योजना का लाभ केवल उन्हीं किसान को दिया जाता है, जो इस योजना के लिए पात्र हैं. लेकिन ऐसी बात सामने आयी है कि कई किसान अपात्र होते हुए भी गलत तरीके से इस योजना का लाभ ले रहे हैं. यदि आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं, तो आपके किस्त के पैसे अटकने के चांस हैं. साथ ही आपके नाम पर नोटिस जारी हो सकता है. ऐसे किसानों से रिकवरी भी सरकार कर रही है. -यदि आपने आवेदन फॉर्म को भरते समय कोई गलती कर दी है तो भी आपके खाते में पैसे नहीं भी आ सकते हैं. जैसे- यदि आपने अपना नाम अंग्रेजी की जगह पर हिंदी में लिख दिया है या फिर फॉर्म में जेंडर भरना भूल गये हैं तो ऐसी स्थिति में भी किस्त के पैसे अटक सकते हैं. इसके अलावा भी कई गलतियां इसके तहत आतीं हैं.

कब आएगी पीएम किसान की 12वीं किस्त – यहां चर्चा कर दें कि पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को अब तक 11 किस्त के पैसे मिल चुके हैं. इसलिए सभी किसानों को 12वीं किस्त का इंतजार है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर महीने के किसी भी दिन 12वीं किस्त किसानों के पैसे खाते में आ सकते हैं.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031