रायपुर। आज दोपहर बाद राजधानी रायपुर में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश हुई। इस बारिश के बाद राजधानी वासियों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। पिछले रविवार के बाद से यहां जोरदार बारिश नहीं हुई थी, जिससे लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे जो कि इस बारिश के साथ खत्म हो गया।