दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार 20 वी राज्य स्तरीय गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी एवं 49वीं जवाहर लाल नेहरु राष्ट्रीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 2022 -23 का आयोजन आनलाइन किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में विकासखंड स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रोद्योगिकी एवं खिलौने के तहत 07 मुख्य विषयों के तहत विकासखंड के समस्त शाला के विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित किया जाना था। इसके साथ-साथ विज्ञान प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी एवं शिक्षक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशों का पालन करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, केम्प 01 भिलाई ने भी अपनी सहभागिता सुनिचित की। उक्त प्रतियोगिता में निर्धारित विषयों के तहत श्रीमती रत्ना साहू व्याख्याता द्वारा शाला से 13 गतिविधियों के माधयम से 49 विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की। इस प्रतियोगिता में 05 विषयो में 15 विधार्थियो ने क्रमश: अपने 2 प्रदर्शो का प्रदर्शन कर सभी विषयों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में शाला की व्याख्याता श्रीमती रत्ना साहू ने भी विज्ञान संगोष्ठी एवं शिक्षक शिक्षण सहायक सामग्री की प्रतियोगिता में सहभिगता दी है जिसमे उनका स्थान क्रमश प्रथम एवं द्वितीय रहा है। श्रीमती रत्ना साहू उक्त समस्त गतिविधियों की प्रभारी रही एवं 04 प्रदर्शो में मार्गदर्शक शिक्षक के रूप में भी रही। गणित की गतिविधि में श्रीमती वंदना साबू ने तथा परिवहन एवं नवाचार में श्रीमती रत्ना साहू के साथ श्रीमती तृप्ति त्रिपाठी भी रही। इस अवसर पर शाला की प्राचार्यो श्रीमती जया तिवारी ने समस्त उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विधार्थियो को एवं सहभागी रहे शिक्षकों को बधाई दी।
Previous Articleमहिलाओं द्वारा पेड़ों की रक्षा का प्रयास करना अनुकरणीय
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















