लंबे समय से डीए का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। खबर यह है कि सरकार ने डीए को लेकर नहीं बल्कि कर्मचारियों के लिए घर बनाने के लिए बिल्डिंग एडवांस के रुप में होम लोन की ब्याज में कटौती की है। यानी 7.9 फीसदी से घटाकर 7.1 फीसदी कर दिया गया है। सरकार ने इसके लिए बड़ा ऐलान किया है। इससे देश के करोड़ों कर्मचारियों को बड़ा फायदा होने वाला है। जानकारी के अनुसार, कर्मचारियों को 1 अप्रैल, 2022 से 31 मार्च, 2023 तक के लिए घर बनाने या होम लोन के लिए बैंक से लिए गए लोन को चुकाने के लिए दिए जाने वाले एडवांस के इंट्रेस्ट रेट में 80 बेसिस प्वाइंट यानी 0.8 फीसदी की कटौती कर दी है। सरकार के इस फैसले से यानी अब कर्मचारियों को घर बनाना या फ्लैट खरीदने के लिए और आसान हो गया है। यानी अब कर्मचारियों को मोटी रकम देने से काफी राहत मिलेगी। कई लोगों का यह सवाल उठ रहा है कि सरकार घर बनाने के लिए कितना लोन दे रहा है, तो यहां हम आपको बता दें कि सरकार घर बनाने के लिए केंद्रीय कर्मचारियों को खास सुविधा के तहत केंद्रीय कर्मचारी दो तरह यानी अपने मूल वेतन के हिसाब से 34 महीने तक का या अधिकतम 25 लाख रुपये तक एडवांस ले सकते हैं। साथ ही आप आसान किस्तों में लोन को क्लियर कर सकते है।
नवरात्रि के पहले ही दिन सरकारी कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, सरकार का यह बड़ा ऐलान
Previous Articleछत्तीसगढ़ पर्यटन की संभावनाओं से परिपूर्ण राज्य
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















