शासकीय दू.ब.महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर में पोषण माह के अंतर्गत पोषण ऑन व्हील रैली का आयोजन किया गया। आज को शासकीय दू. ब .महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर के गृह विज्ञान विभाग के द्वारा ”पोषण ऑन व्हील” रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को झंडा हिलाकर प्रभारी प्राचार्य डॉ. श्रध्दा गिरोलकर, आई.क्यू. ए. सी. प्रभारी डॉ. उषा किरण अग्रवाल, विभागाध्यक्ष डॉ- रश्मि मिंज, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ- नंदा गुरुवारा, डॉ- अनुभा झा, डॉ. शिप्रा बैनर्जी, डॉ. रेखा दीवान, डॉ. मिनी एलेक्स, समस्त अतिथि व्याख्याताओ के द्वारा रवाना किया गया।

रैली में छात्राओं साथ कार्यक्रम प्रभारी डॉ वासु वर्मा एवं डॉ अभया जोगलेकर एवं अतिथि व्याख्याता ने सहभाग किया। पोषण पर आधारित नारे लगाते हुए पोषण व्हील नेहरू नगर के आँगनबाड़ी पर समाप्त हुई। गृह विज्ञान विभाग के समस्त छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कु- मुस्कान लालवानी एवं समूह ने ट्रेफिक सिग्नल, फ़ूड पिरामिड के माध्यम से पोषण की जानकारी आंगनबाड़ी के कार्यकर्ताओ को प्रदान की। छात्राओं ने हर घर पोषण – देश रोशन एवं सब्जी, सलाद खाओ हर बार, जैसे नारो के माध्यम से लोगो को जागरूक किया। उक्त कार्यक्रम में गर्भवती, धात्री स्त्री को फल तथा बच्चो को पौष्टिक खाद्य का वितरण किया गया। कोदो से बना केक आकर्षण का केंद्र था। गुड़ चने के साथ बच्चो को अलसी भी वितरण किया। एम. एस. सी. एवं स्नातक छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। उक्त कार्यक्रम डॉ- वासु वर्मा एवं डॉ- अभया जोगलेकर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031