छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले के एक गांव से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है, जिसमें पति, पत्नी और 2 बच्चों की हत्या कर दी गई। और इस तरह से पूरे परिवार की हत्या कर दी गई। इधर पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जायेगा। वारदात की जांच के लिए जांच टीम गठित कर दी गई है। दुर्ग आईजी बीएन मीणा ने 30 सदस्यीय जांच टीम गठित की। टीम में 3 टीआई 8 इंस्पेक्टर सहित 30 लोग शामिल है। बताया जा रहा है कि दुर्ग पुलिस को इस हत्याकांड के संबंध कई अहम सबूत हाथ लगे हैं। दुर्ग पुलिस ने एक टीम को ओडिशा रवाना किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक कुम्हारी के पास अकोला गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या हुई है। सिर पर कुल्हाड़ी मारकर एक ही परिवार के 4 लोगों की जान लेने की यह खबर आसपास के क्षेत्र में सनसनी की तरह फैल गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची कुम्हारी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह घटना मुरमुंदा के समीप स्थित ग्राम अकोला की है जहां उड़ीसा का मूल निवासी भोलानाथ बाड़ी किराए के मकान में परिवार समेत निवास करता था।
पति, पत्नी और 2 बच्चों की हत्या, हत्याकांड का जल्द खुलासा करने पुलिस का दावा, जांच टीम गठित
Related Posts
Add A Comment


















