रायपुर. ठा.प्यारेलाल सिंह मार्ग हांडीपारा स्थित छत्तीसगढ़ी भवन में आज दोपहर 01बजे से छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा एवं छसपा के संयुक्त तत्वाधान प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के संस्थापक छसपा के अध्यक्ष दाऊ जी.पी.चंद्राकर ने किया।बैठक में रायपुर,महासमुन्द, दुर्ग,बेमेतरा,कवर्धा,बालोद,कोरबा, धमतरी,बलौदाबाजार जिला के पदाधिकारी सहित प्रदेश कमेटी के प्रमुख श्री अनिल दुबे,जागेश्वर प्रसाद, लालाराम वर्मा,चेतन देवांगन,महेंद्र कौशिक,गिरधारी ठाकुर,अशोक कश्यप,वेगेन्द्र सोनवेर,डॉ.पंचराम सोनी,चंद्रप्रकाश साहू,गणपति पटेल, छन्नू साहू,चूडामणी पटेल,गोवर्धन वर्मा,नंदकिशोर यादव,अलखराम साहू,परसराम ध्रुव,चैनुराम साहू, नंदलाल सिन्हा,तारेंद्र यादव, काजुदास,रामसिंग कंवर,रघुनंदन साहू,राजेन्द पटेल,मनहरण साहू, नंदलाल पटेल,दशरथी चौहान, गुलशेर अली,राकेश साहू,दशरथ सिन्हा सहित 75 कार्यकर्ता सामिल हुए।आज के बैठक के एजेंडा पर राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री अनिल दुबे ने विचार से प्रकाश डाला जिस पर सभी पदाधिकारियों ने सहमति व्यक्त किया।चर्चा के बाद सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास हुई।प्रस्ताव को कार्यरूप में परिणित करने के लिए जगह- जगह अलग-अलग क्षेत्र में बैठक लेने का निर्णय लिया।(1)बागबाहरा ब्लाक में 07 अक्टूबर को बैठक औऱ आत्महत्या करने वाले किसान कांतिलाल साहू को 50 लाख मुआवजा दिलाने एवं एफआईआर पर त्वरित कार्यवाही के लिए मांग पत्र सौपेंगे।(2)कृषि भूमि,वन भूमि, आदिवासी भूमि,काबिल कास्त भूमि पर करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट उद्योग को निरस्त कराने के लिए महानदी मोड़ से लेकर सराईपाली तक नेशनल हाईवे को बंद कराने के लिए खैरझिटी तुमगांव में 16 गांवों की बैठक 12 अक्टूबर को, बागबाहरा क्षेत्र की बैठक 07 अक्टूबर को,बसना क्षेत्र की बैठक 16 अक्टूबर को निर्धारित किया गया।(3) 31अक्टूबर को राज्य आंदोलनकारियों का छत्तीसगढ़ी संस्कृतिक कार्यक्रम सहित 23 वां राज्योत्सव मनाया जाएगा।(4)10 दिसम्बर को शहीद वीर नारायण सिंह की 166 वीं शहादत दिवस के अवसर पर दूसरा वर्ष शहादत दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।शाहदत स्थल पर प्रतिमा लगाने।(5) किसान रथयात्रा 26 जनवरी से छत्तीसगढ़ के अधिकांश क्षेत्रों में निकालने का भी प्रस्ताव पास किया गया।(6)आत्महत्या करने वाले किसान कांतिलाल साहू को 50 लाख रुपये मुआवजा दिलाने,एफआईआर के अनुरूप कार्यवाही कराने के समर्थन में रायपुर संभाग,दुर्ग संभाग, बिलासपुर संभाग,बस्तर संभाग के जिला मुख्यालयों में धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीशों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031