मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबीरधाम जिले के विधानसभा पंडरिया के ग्राम महली हाई स्कूल प्रागंण में वीर सपूत शहीद रामस्वरूप चंद्राकर की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा का अनावरण करने के बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शहीद की माता श्रीमती फुलवादेवी और उनकी पत्नी श्रीमती प्रतिमा देवी एवं उनके परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट-मुलाकत कर सभी का हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने संक्षिप्त कार्यक्रम में ग्रामीणोंजनों को संबोधित करते हुए शहीद रामस्वरूप चंद्राकर के द्वारा किए गए देश भक्ति सेवा का स्मरण किया। उन्होंने कहा है कि देश की सुरक्षा में लगे भारत के लाखों वीर सपूतों की वजह से आज हम सब अमन और चैन की जिंदगी जी रहे है। उनकी राष्ट्रभक्ति और देश के लिए दिया गया योगदान आने वाले पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031