भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई. वारदात मुख्यमंत्री आवास के पीछे स्थित ‘लेक व्यू पॉइंट’ के पास हुई है. हत्या की वजह युवती के चरित्र पर शक था. हत्या को अंजाम युवती के प्रेमी ने ही दिया था. उसके बाद वह अपनी बाइक से मौके से फरार हो गया. लेकिन पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस श्यामला हिल्स इलाके में हुई इस वारदात की गहनता से जांच करने में जुटी है. पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मोहसिन खान के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने चाकू से हमला कर युवती की हत्या करना स्वीकार कर लिया है. उसने पूछताछ में युवती का नाम करोंद की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी इकरा उर्फ रोजी बताया. मोहसिन ने पुलिस को बताया कि वह इकरा का प्रेमी है. उसके साथ लिव-इन-रिलेशन में रह रहा था. उसने हत्या के पीछे जो वजह बताई वह चौंकाने वाली थी. मोहसिन ने बताया कि उसे इकरा के चरित्र पर शक था. उसे पता चला था कि उसका किसी और युवक से अफेयर चल रहा है. इसी के चलते उसने बातचीत के लिए इकरा को बुलाया था. बातचीत के दौरान उनके बीच झगड़ा हुआ. झगड़ा इस कदर आगे बढ़ा की उसने इकरा को चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस मान रही है की आरोपी बातचीत के लिए नहीं आया था. वह हत्या की पूरी प्लानिंग करके आया था इसके लिए चाकू भी साथ लाया था. आसपास के लोगों ने भी बताया कि बाइक सवार युवक युवती के पास खड़ा था. दोनों के बीच में किसी बात को लेकर बहस चल रहा थी. इसी बीच युवक ने चाकू निकाल लिया और युवती पर हमला करके वहां से भाग निकला. पुलिस ने जांच के दौरान जब लेक के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो उन्हें आरोपी युवक की बाइक के नंबर का पता चला गया. उसके बाद पुलिस उसी को आधार बनाकर हत्यारे तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031