राजिम. छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती 2 अक्टूबर के अवसर पर निकाली सद्भावना यात्रा का गांव गांव में भव्य स्वागत किया जा रहा है। राजिम विधानसभा क्षेत्र सुरसाबाँधा, कोपरा और पांडुका में समाज के लोगों ने स्वागत कर मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया, इस अवसर पर सद्भावना यात्रा में शामिल वरिष्ठ जनो ने मंच से अपना उदबोधन दिया। सद्भावना यात्रा में साहू समाज के लोगों के अलावा अन्य समाजजनो का सहयोग मिल रहा है।सभी लोग यात्रा में बढ़- चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सद्भावना यात्रा में समाज के वरिष्ठ एवं प्रदेश के गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू समाज अध्यक्ष टहल राम साहू,सद्भावना यात्रा के संयोजक दीपक ताराचंद साहू,प्रदेश महासचिव हलधर साहू,पूर्व कृषि मंत्री चन्द्रशेखर साहू,पूर्व महिला बाल विकास मंत्री रमशीला साहू, संसदीय सचिव शकुंतला साहू,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी अरुण साहू, सनद बंटी साहू,मन्दिर समिति अध्यक्ष लाला साहू,पूर्व अध्यक्ष भुनेश्वर साहू,महेंद्र साहू,राजेश साहू,मोती साहू सहित छत्तीसगढ़ के कोने कोने से पधारे समाजिकजन उपस्थित थे।
Next Article छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों की तैयारियां जोरों पर
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















