What's Hot

कल पूरे देश में बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न यानी दशहरा मनाया जाएगा, लेकिन इससे एक दिन पहले ही ‘रावणÓ की मौत हो गई है. सुनने में थोड़ा अटपटा लग रहा होगा, लेकिन ये सच है. मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का है. यहां रामलीला में रावण का किरदार निभाने वाले एक कलाकार की मंच पर ही एक्टिंग करते वक्त मौत हो गई. इससे पहले रामलीला के ‘लंका दहन’ एपिसोड के दौरान हनुमान का किरदार निभाने वाले 50 साल के शख्स की मौत हो गई थी. रावण का किरदार निभाने वाले शख्स की उम्र 60 साल थी. डॉक्टरों ने उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट होना बताया है. मृतक शख्स का नाम पतिराम था, जो अयोध्या के ऐहर गांव में ‘सीता हरणÓ का मंचन कर रहे थे. इस दौरान उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई. इससे पहले कोई कुछ समझ पाता, वह मंच पर ही गिर गए. घटना के तुरंत बाद रामलीला आयोजकों ने तुरंत मंचन रोक दिया और पतिराम को अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. ऐहर गांव के ग्राम प्रधान पुनीत कुमार साहू ने बताया कि 60 साल के पतिराम कई सालों से रावण की भूमिका निभा रहे थे. उनके परिवार में पत्नी देवमती, दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है. पति की मौत के बाद से पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. रामलीला कमेटी ने पतिराम के परिवार वालों को आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया है. बता दें कि ‘रावणÓ से पहले ‘हनुमानÓ की भी इसी तरह की एक घटना में मौत हो गई. फतेहपुर जिले के सलेमपुर गांव में नवरात्रि के मौके पर देवी जागरण का कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान रामलीला का भी आयोजन किया गया था. जिसमें 50 साल के रामस्वरूप हनुमान का किरदार निभा रहे थे. जब लंका में आग लगाने की बारी आई, तो उसके लगभग एक मिनट बाद ही उन्हें दिल का दौरा पड़ गया. इसके बाद वे सिर के बल गिर पड़े.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930