What's Hot

क्रिकेट देखने का असल मजा कमेंट्री के साथ ही आता है. आमतौर पर आपने अंग्रेजी और हिंदी में लोगों को कमेंट्री करते देखा होगा लेकिन ऐसा बहुत कम ही होता है जब आपने किसी मैच की संस्कृत में कमेंट्री सुनी हो. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है जिसमें बच्चे क्रिकेट खेल रहे हैं और वीडियो बना रहा शख्स संस्कृत में कमेंट्री कर रहा है.
पीएम मोदी ने शेयर किया दिल जीतने वाला वीडियो
वीडियो बेंगलुरु का है. जहां दो बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे वहीं दो लड़कियां छज्जे पर बैठकर मैच देख रही थीं. वीडियो बना रहे शख्स ने संस्कृत में कमेंट्री करते हुए लड़कियों से उनका नाम पूछा और मैच के बारे में भी जानकारी दी. वीडियो में बल्लेबाजी कर बच्चे ने शानदार शॉट खेला और कमेंट्री कर रहे शख्स ने शानदार तरीके से संस्कृत में ही शॉट के बारे में बताया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह वीडियो बहुत पसंद आया. उन्होंने वीडियो शेयर किया और लिखा, ‘यह दिल जीतने वाला वीडियो है. ऐसी कोशिश करने वालों को सलाम. पिछले साल मन की बात के एक प्रोग्राम में मैंने काशी का ऐसा ही वीडियो शेयर किया था. मैं इसे भी शेयर कर रहा हूं.’

This is heartening to seeCongrats to those undertaking this effort.

During one of the #MannKiBaat programmes last year I had shared a similar effort in Kashi. Sharing that as well. https://t.co/bEmz0u4XvOhttps://t.co/A2ZdclTTR7

– Narendra Modi (@narendramodi)

पिछले साल भी नरेंद्र मोदी ने शेयर किया था ऐसा ही ऑडियो

पिछले साल हुई मन की बात में पीएम मोदी ने काशी के क्रिकेट टूर्नामेंट के बारे में बताया था जहां संस्कृत में कमेंट्री होती है. उन्होंने इस टूर्नामेंट के दौरान संस्कृत में की गई कमेंट्री का ऑडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था और कहा, ‘ काशी में होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट के मैचों के दौरान कमेंट्री संस्कृत में भी की जाती है. अभी मैंने उस कमेंट्री का एक बहुत ही छोटा-सा हिस्सा आपको सुनाया. यही नहीं, इस टूर्नामेंट में खिलाड़ी और कमेंटेटर पारंपरिक परिधान में नजर आते हैं. यदि आपको एनर्जी, एक्साइटमेंट, सस्पेंस सब कुछ एक साथ चाहिए तो आपको खेलों की कमेंट्री सुननी चाहिए.Ó

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930