रायपुर। छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई जल्द ही होने वाली है। प्रदेश से जाते-जाते मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ बारिश को लेकर नया अपडेट दिया है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में आज अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। वहीं कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। मिली जानकारी के अनुसार आईएमडी की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रदेश में एक-दो स्थानों पर वज्रपात भी हो सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जगहों पर गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई है। इसके साथ ही बताया गया है कि वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। इसका मतलब प्रदेश के दक्षिण इलाके में आज बारिश की संभावना है।
Previous Articleभीषण सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत, 38 घायल
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















