महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर संसद भवन में ‘Participation of youth of our country in paying homage to our National leaders on their birth anniversary’ कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र छत्तीसगढ़ के सौजन्य से अमलेेश्वर ( पाटन ) निवासी परिधि शर्मा ने छत्तीसगढ राज्य का प्रतिनिधित्व किया। देश भर से 100 विद्यार्थियों का चयन प्रतिभागिता के लिए हुआ,जिनमें से 32 वक्ताओं ने गांधी जी एवं शास्त्री जी पर अपने विचार रखें। कार्यक्रम की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गांधी जी एवं शास्त्री जी को श्रद्धांजलि देते हुए की। परिधि शर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ी परिधान में संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर अपने विचार रखें । परिधि शर्मा ने छत्तीसगढ के लोकगीत ‘सुआ गीत’ के माध्यम से शास्त्री जी को भावभीनी श्रध्दांजलि अर्पित की । इस पूरे कार्यक्रम में नेेहरू युवक केंद्र दुर्ग के समन्वयक श्री नितिन शर्मा जी का मार्ग दर्शन एवं सहयोग सराहनीय रहा । परिधि वर्तमान में काशी हिंदू विश्वविद्यालय,वाराणसी (उ.प्र.) में बीएससी (ऑनर्स) की तृतीय वर्ष की छात्रा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31