करवाचौथ का त्यौहार इस बार 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन भूखी प्यासी रहती हैं। यह व्रत वो रात को चांद निकलने के बाद ही तोड़ती हैं। जब एक पत्नी अपने पति के लिए इतना करती है, तो पति का भी फर्ज बनता है कि वो इस दिन अपनी पत्नी को स्पेशल फील कराए। आप गिफ्ट देकर अपनी पत्नी को इस दिन स्पेशल फील करवा सकते हो। अगर आप गिफ्ट को लेकर अब तक कन्फ्यूज हैं तो हम आपके लिए कुछ अच्छे गिफ्ट आइडिया लेकर आए हैं जिससे आपको खरीदने में आसानी भी हो और जो आपकी जेब पर भारी भी ना पड़े।
रिंग
रिंग ऐसा गहना होता है, जो बजट में ज्यादा आसानी से फिट हो जाता है। हालांकि, इसे लेते समय ये ध्यान रखें कि इसका डिजाइन ऐसा हो, जैसा आपकी पत्नी आमतौर पर पसंद करती हो। अपने से ज्यादा पत्नी की पसंद का ख्याल दिमाग में रखेंगे, तो आप सही तरह की रिंग को सिलेक्ट भी कर सकेंगे।
मोबाईल
अगर पत्नी का फोन पुराना हो गया है और वो फोन चेंज करने का प्लान कर रही हैं तो आप उन्हें नया मोबाइल भी गिफ्ट में दे सकते हैं। आजकल त्यौहार के मौके पर कई ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स पर सेल भी चल रही है, ऐसे में आपको काफी छूट के साथ और बजट में अच्छे हैंडसेट मिल जाएंगे। हालांकि, इसे लेने से पहले रिव्यूज़ अच्छे से चैक कर लें।
डिजाइनर साड़ी या सूट
करवा चौथ पर आप अपनी पत्नी को एक सुंदर डिजाइनर साड़ी या सूट भी गिफ्ट में दे सकते हैं। साड़ी या सूट पहनना लगभग हर महिला को पसंद होता है। ऐसे खास मौके पर गिफ्ट किए हुए कपड़े सब को पंसद आते हैं।
डिजाइनर बैग
डिजाइनर बैग सबसे अच्छा करवा चौथ गिफ्ट है जो आप अपनी पत्नी को दे सकते हैं। बैग ऐसी चीज है जो हमेशा आपके पत्नी के पास रहेगी और उन्हें आपके प्यार का एहसास कराती रहेगी।
मेकअप किट
मेकअप के बिना महिलाओं का तैयार होना अधूरा माना जाता है। कहीं भी जाने के लिए उन्हें मेकअप की जरूरत पड़ती ही है। ऐसे में आप मेकअप किट देकर भी उन्हें खुश कर सकते है और यह आपके बजट में भी आएगी।
लाल गुलाबों का एक खूबसूरत गुलदस्ता
लाल गुलाब को प्यार की भाषा माना जाता है। करवा चौथ पर लाल गुलाब का एक खूबसूरत गुलदस्ता आपकी पत्नी को स्पेशल फील करवा सकता है।
डेट नाइट
इस करवा चौथ पर आप अपनी पत्नी को अपने खास समय का अनमोल तोहफा दे सकते हैं। पत्नी के लिए कोई सरप्राइज डेट प्लान करें। रात को पत्नी के व्रत तोडऩे के बाद उन्हें उनके पंसदीदा रेस्टोरेंट में डिनर के लिए ले जांए और उनका पंसदीदा खाना खिलाए।
आप अपने बजट में करवाचौथ के दिन पत्नी को इनमें से कोई भी गिफ्ट देकर अपने प्यार का इजहार कर सकते हो।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930