कोच्चि: केरल के पथानामथिट्टा जिले के तिरुवल्ला से चौंकाने वाली घटना सामने आई। काला जादू के लिए मानव बलि दी गई। इसके लिए दो महिलाओं की हत्या की गई, उसके शरीर के टुकड़े-टुकडे किए गए। फिर दफना दिए। मानव बलि और काला जादू के इस मामले में पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, अभी तक दोनों महिलाओं की हत्या की सही तारीख का पता नहीं चल पाया है। पीडि़त महिलाओं की पहचान एर्नाकुलम के पोन्नरुन्नी निवासी पद्मम (52) और अंगमाली के पास कलाडी निवासी रोजली के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि आजीविका कमाने के लिए सड़कों पर लॉटरी टिकट बेचने वाली दो महिलाओं की कथित तौर पर अपने आर्थिक तंगी को निपटाने और जीवन में धन और समृद्धि लाने के लिए बलि दी गई थी। कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त सीएच नागराजू ने कहा कि दोनों महिलाओं को मारने और दफनाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या कर्मकांडी मानव बलि का एक हिस्सा थी। घटना पठानमथिट्टा जिले की है। मृतक महिलाएं लॉटरी टिकट बेचती थीं। शवों को एक घर में दफनाया गया था। पीटीआई के मुताबिक पुलिस ने बताया कि महिलाओं की उम्र 50 से 55 वर्ष के बीच थी। इनमें से एक कदवंथरा और दूसरी नजदीक स्थित कालडी की रहने वाली थी। वे इस साल क्रमश: सितंबर और जून में लापता हो गईं थी। उनकी तलाश में जुटी पुलिस को तफ्तीश के दौरान घटना के कथित तौर पर मानव बलि से जुड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान भगवंत सिंह, उसकी पत्नी लैला और रशीद उर्फ मोहम्मद शफी के तौर पर हुई है। यह संदेह है कि रशीद ही इन महिलाओं को दपंती के घर ले गया था। कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त नागराजू चाकिलम ने कहा कि कदवंथरा की लापता महिला की तलाश के दौरान पता चला कि दंपती ने तिरुवल्ला स्थित अपने घर में उसकी हत्या कर दी और उसके शव को टुकड़े कर दफना दिया गया है। दंपती ने आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए उसकी बलि दी। पुलिस आयुक्त ने बताया कि मामले की जांच करने पर पता चला कि आरोपियों ने जून में भी इसी तरह एक अन्य महिला की बलि दी थी। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस का एक दल जल्द तिरुवल्ला पहुंच कर शवों के अवशेषों को कब्र खोद कर निकालेगा। पुलिस महानिदेशक (दक्षिण क्षेत्र) पी प्रकाश ने बताया कब्र की खुदाई कर शवों के टुकड़े निकालने, पूछताछ करने और पोस्टमार्टम के बाद ही अतिरिक्त जानकारी दी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया, यह आर्थिक लाभ हासिल करने के लिए मानव बलि देने का मामला प्रतीत होता है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031