जशपुरनगर. स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सन्ना में पदस्थ चिकित्सक के द्वारा 11 अक्टूबर 2022 को अपरान्ह ज्वाइनिंग कर ली गई है सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सन्ना में अब से नियमित रूप पोस्टमार्टम की सुविधा मिलेगी।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि मृतिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सन्ना में 10 अक्टूबर 2022 को रात 07.30 बजे मृत अवस्था में लाया गया था। जिसकी मृत्यु घटना स्थल में ही हो गई थी। रात्रि होने के कारण शव मरच्युरी कक्ष में रखवा दिया गया था। सन्ना में पदस्थ चिकित्सक अवकाश में होने के कारण प्रातः में ही पोस्टमार्टम के लिए बगीचा भेजे की व्यवस्था कर ली गई थी। उसके उपरांत बगीचा से चिकित्सक बुलाकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूर्ण कराई गई।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031