मुंबई में फर्जी सीबीआई आधिकारी बन कर आए बदमाशों ने एक व्यापारी के दफ्तर पर छापे के नाम पर लूटपाट की. बताया जाता है कि बदमाशों ने बंदूक के बल पर 50 लाख रुपये की लूट की. सूत्रों ने बताया कि यह घटना जुलाई महीने में हुई जब एक व्यापारी गोरेगांव के अपने ऑफिस में था, तभी एक ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो गाड़ी से 6-7 लोग आए और सीबीआई अधिकारी बताकर ऑफिस में घुस गए. शिकायतकर्ता व्यापारी ने दावा किया की कथित अधिकारियों के पास बंदूक भी थी जिसे दिखाकर उन्होंने डरा दिया और ऑफिस से 50 लाख रुपये लूट लिए. इतना ही नहीं आरोपियों ने शिकायतकर्ता को अपने साथ अपनी गाड़ी में बैठा लिया और उसका अपहरण कर उसे नवी मुंबई के नेरुल इलाके में लेकर गए. इस दौरान गाड़ी में उसकी पिटाई भी की. नेरुल में उसे उतारकर सभी आरोपी पैसों के साथ फरार हो गए.
पुलिस को इस तरह पता चली घटना
शिकायतकर्ता ने बताया कि वो इतना डर गया था, जिसकी वजह से इस घटना की शिकायत कहीं नहीं की. दरअसल, कुछ दिन पहले पुलिस को एक गिरोह की जानकारी मिली. जांच करने के दौरान पुलिस को इस शिकायतकर्ता के बारे में पता चला और फिर पुलिस ने शिकायतकर्ता से सम्पर्क कर जानकारी इक_ा की, जिसके बाद इस शिकायतकर्ता ने मामला दर्ज करवाया.
केस दर्ज
पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर आरोपी बदमाशों के खिलाफ आईपीसी की धारा 364 (्र), 120(क्च), 170, 34, और 387 और आर्म्स एक्ट की धारा 3, 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल, पुलिस मामले को दर्ज करने के बाद आगे की तफ्तीश में जुट गई है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031