लावारिस सूटकेस में महिला का निर्वस्त्र शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मचर््यूरी भेज दिया। घटना हरियाणा गुरुग्राम इफको चौक के समीप का है। पुलिस ने बताया कि मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है। एक ऑटोरिक्शा चालक ने शाम करीब चार बजे पुलिस को सूचना दी कि इफको चौक के समीप सड़क किनारे झाडिय़ों में एक संदिग्ध सूटकेस पड़ा है। पुलिस ने सूटकेस में शव बरामद किया। डीसीपी ने कहा, ”मृतक महिला की हत्या की आशंका है और शव यहां फेंक दिया। सेक्टर 18 पुलिस थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतका की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।”
लावारिस सूटकेस में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, जांच में जुटी पुलिस
Previous Articleयुवा कांग्रेस की बैठक में विधायक के पुतला दहन की निंदा
Related Posts
Add A Comment



















