रायपुर। राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में एक घर में 2 महिलाओं की लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि यहां पति ने अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी। हत्या की वजह घरेलू विवाद बताया जा रहा है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पति का नाम सौरभ उपाध्याय है उसका अपनी पति मनीषा उपाध्याय से बच्चे की कस्टडी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी और सास से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पति ने रोड से मार कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। सौरभ उपाध्याय का अपनी पत्नी मनीषा उपाध्याय से तलाक को लेकर पिछले 2 साल से काउंसलिंग चल रहा है। दोनों के बीच अपनी 5 साल की बच्ची की कस्टडी को लेकर विवाद चल रहा है। इस दौरान पत्नी मृतिका मनीषा उपाध्याय दो सालो से अपनी मां रमा पांडे के घर रह रही थी। अक्सर आरोपी उनके घर आकर बच्चे की कस्टडी को लेकर विवाद किया करता था। इस बार भी वह बच्ची को लेकर जाने घर पहुंचा हुआ था। तभी उसका अपनी पत्नी और सास से विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा कि उसने कूलर के पास रखे रोड से दोनों पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। दोनों महिलाओं की हत्या करने के बाद आरोपी अपनी बच्ची को लेकर डीडी नगर थाने में खुद को सरेंडर कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों महिलाओं की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। आरोपी के विरुद्ध धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031