इंदौर। ओटीटी प्लेटफार्म पर वेब सीरीज लांच करने के नाम एक मॉडल युवती धोखाधड़ी का शिकार हो गई। धोखाधड़ी की शिकार युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने धोखे से उसकी एक बोल्ड मूवी के नाम पर अश्लील वीडियो बना लिया और उसे पॉर्न साइट पर अपलोड कर दी। जब युवती को इस बात का पता चला तो बहुत देर हो चुकी थी और इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके थे। आखिरकार पीडि़त युवती की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी फरार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धामनोद थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती इंदौर में रहकर मॉडलिंग करती है। पीडि़त युवती ने साइबर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिसंबर 2019 में उसे ब्रिजेंद्र नाम के शख्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरिज में लॉन्च करने का झांसा दिया और अपने फार्म हाउस पर ले गया। युवती अपने कॉस्टिंग डायरेक्टर दोस्त मिलिंद के साथ वहां पहुंची। इस दौरान ब्रिजेंद्र नाम के शख्स ने उसे एक बोल्ड मूवी सीरीज में काम दिलवाने के बहाने कुछ बोल्ड सीन शूट किए। उसे बताया गया कि इसमें से अश्लील कंटेंट हटाकर कुछ सीन रखते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करेंगे। इसके बाद युवती इस फिल्म के रिलीज का इंतजार करती रही। यह फिल्म रिलीज तो हुई लेकिन पॉर्न वेबसाइट पर, वह भी सभी अश्लील और बोल्ड सीन के साथ। युवती को उसके एक परिचित ने इस बारे में जानकारी दी। लेकिन तब तक इस फिल्म को 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके थे। घबराकर उसने ब्रिजेंद्र और अपने दोस्त से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने युवती को इग्नोर कर दिया। इस पर युवती ने कॉस्टिंग डायरेक्टर सहित 5 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसमें मिलिंद से पूछताछ चल रही है जबकि ब्रिजेंद्र फरार है। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31