देश की राजधानी में घटित निर्भया कांड को भला कौन भुल सकता है, पीडि़ता के साथ ऐसी दरिंदगी हुई थी जिसे जानकर हर कोई का रूह कांप उठा था। निर्भया कांड जैसी महिला के साथ दरिंदगी की खबर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से सामने आई है जहां दरिंदों ने महिला का हाथ पैर बांधते हुए गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। पीडि़ता ने तीन आरोपियों के खिलाफ शिकायत की है जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार गैंगरेप की शिकार हुई पीडि़ता स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने महिला के ड्यूटी से लौटते समय उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। पीडि़त महिला ने बताया कि दरिंदों ने चाकू की नोक पर हाथ बांधकर उसके साथ रेप किया। जानकारी के अनुसार गैंगरेप की यह वारदात उप स्वास्थ्य केंद्र छिपछिपी की है। शुक्रवार देर शाम हुई इस घटना के बाद पीडि़ता की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर गैंगरेप की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले में पुलिस ने जल्द ही तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031