What's Hot

उत्तरी अंडमान सागर (North Andaman Sea) पर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low Pressure Area) के शनिवार को और गहरा होने के बाद 24 अक्टूबर तक इसके चक्रवात (Cyclone) का रूप लेने की आशंका है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की तरफ से जारी बुलेटिन के अनुसार, पश्चिम बंगाल (West Bengal) के सागर द्वीप से 1,460 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में यह लो प्रेशर एरिया बना है। बुलेटिन के अनुसार, यह कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और शनिवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे से अंडमान सागर के पास गंभीर रूप लेने लगा। मौसम विभाग के अनुसार, “इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 23 अक्टूबर की सुबह तक दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के आसपास और पूर्वी-मध्य क्षेत्र में लो प्रेशर एरिया के और गंभीर होने का अनुमान है।” विभाग के अनुसार, “इसके फिर से धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने और 24 अक्टूबर की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के केंद्र में चक्रवाती तूफान (Cyclonic Storm) का रूप लेने का अनुमान है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031