पंजाब में इस दीवाली पर एक दुकानदार ने अजब तरीके का ही ऑफर दिया है। दुकानदार ने एक ऐसी स्कीम निकाली है जिससे उसके दुकान पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। आजतक के अनुसार अमृतसर में स्थित एक दुकान के मालिक ने दीवाली ऑफर के रूप में दारू और चखने का जुगाड़ करा दिया है। मतलब अगर आप इस दुकान से मोबाइल खरीदते हैं तो आपको फ्री में एक बोतल शराब और जिंदा मुर्गा दिया जाएगा। यानि की मोबाइल दुकान से करिए और पार्टी का इंतजाम भी दुकानदार ही करा दे रहा है।
उमड़ पड़ी भीड़
इस ऑफर के बारे में जानते ही लोगों की बड़ी भीड़ दुकान पर उमड़ पड़ी है। कुछ लोग जहां मोबाइल खरीद रहे हैं तो कुछ लोग इस ऑफर को देखने के लिए भी पहुंचे हुए दिखे। अमृतसर के बाजार पर इस ऑफर को लेकर सभी और चर्चा हो रही। लोग इस ऑफर को लेकर आश्चर्यचकित दिख रहे हैं।
फोटो भी हो रहा वायरल
लोगों का कहना है कि ऐसा ऑफर आजतक नहीं देखा था। जहां मोबाइल के साथ शराब और मुर्गा फ्री में दिया जा रहा है। इस स्कीम के कुछ लाभुवको के फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक पुलिसकर्मी भी इस दौरान मोबाइल खरीदते हुए दिखा। स्कीम का लाभ उठाने के बाद लोग सेल्फी लेते हुए भी दिखे। वहीं दुकानदार का कहना है कि उसने दीवाली को लेकर ऐसा ऑफर रखा है। यह ऑफर ग्राहकों की खुशी को देखते हुए रखा गया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031