आखिरी सूर्य ग्रहण : साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण (solar eclipse )दिवाली के अगले दिन यानी 25 अक्टूबर, दिन मंगलवार को लगने वाला है. आपको बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक आमवस्या तिथि पर सूर्य ग्रहण का सूतक लगेगा. धर्म को मानने वाले लोग सूतक के नियमों का पालन जरूर करते हैं. पंडित शक्ति जोशी के अनुसार ग्रहण हमेशा पूर्णिमा या अमावस्या पर लगता है. इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए. ग्रहण काल में खाना-पीने के लिए भी मना किया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक सूर्य पर ग्रहण राहु-केतु के कारण लगता है. वहीं इसके वैज्ञानिक कारण की बात करें तो सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूरज के बीच आ जाता है. आपको बता दें कि इस बार सूर्य ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देने वाला है. दृक पंचांग के अनुसार जानिए कि देश के प्रमुख शहरों में सूर्य ग्रहण कितने बजे दिखाई देगा.
भारत में कहां और कितने बजे दिखेगा सूर्य ग्रहण?
नई दिल्ली- शाम 04:28 बजे से शाम 05:42 बजे तक
कोलकाता- शाम 04:51 बजे से शाम 05:04 बजे तक
मुंबई- शाम 04:49 बजे से शाम 06:09 बजे तक
चेन्नई- शाम 05:13 बजे से शाम 05:45 बजे तक
पटना- शाम 04:42 बजे से शाम 05:14 बजे तक
जयपुर- शाम 04:31 बजे से शाम 05:50 बजे तक
लखनऊ- शाम 04:36 बजे से शाम 05:29 बजे तक
हैदराबाद- शाम 04:58 बजे से शाम 05:48 बजे तक
बेंगलूरु- शाम 05:12 बजे से शाम 05:56 बजे तक
अहमदाबाद- शाम 04:38 बजे से शाम 06:06 बजे तक
पुणे- शाम 04:51 बजे से शाम 06:06 बजे तक
भोपाल- शाम 04:42 बजे से शाम 05:47 बजे तक
चंडीगढ़- शाम 04:23 बजे से शाम 05:41 बजे तक
मथुरा- शाम 04:31 बजे से शाम 05:41 बजे तक

ऑनलाइन कहां देख सकते हैं ग्रहण?
लोग इस समय घर से बाहर निकलने से भी परहेज करते हैं. ऐसे में अगर आप घर पर ही इस सूर्य ग्रहण को देखना चाहते हैं तो आप timeanddate.com पर देख सकते हैं. ‘Royal Observatory Greenwich’ नाम से बने यूट्यूब चैनल पर भी इसे देख सकते हैं. ध्यान दें कि ग्रहण को नग्न आंखों से न देखें. गर्भवती महिलाएं और बच्चों को इस दौरान खास ख्याल रखें.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31