मुख्यमंत्री से ’छठ महापर्व आयोजन समिति, महादेव घाट रायपुर के प्रतिनिधि मण्डल ने की मुलाकात


रायपुर. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से उनके भिलाई स्थित निवास में मंगलवार को छठ महापर्व आयोजन समिति, महादेव घाट रायपुर के प्रतिनिधि मंडल ने समिति के प्रमुख श्री राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने  मुख्यमंत्री को खारुन नदी के महादेव घाट पर आयोजित होने वाले छठ पूजा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने उनके आमंत्रण को स्वीकार करते हुए कहा कि राजधानी रायपुर के पौराणिक हटकेश्वर महादेव धाम में पवित्र खारून नदी के महादेव घाट पर मनाया जाने वाले छठ पर्व का अपना एक विशेष आकर्षण है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए छठ व्रतियों को शुभकामनाएं दी।
छठ पूजा आयोजन समिति के प्रमुख श्री राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चार दिवसीय छठ पूजा पर्व 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक मनाया जायेगा। इस वर्ष नहाय-खाय 28 अक्टूबर को मनाया जायेगा। लोहंडा एवं खरना 29 अक्टूबर को होगा, संध्या अर्ध्य 30 अक्टूबर को होगा और उषा अर्ध्य 31 अक्टूबर को होगा।
इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, समिति के सदस्य सर्वश्री सुनील सिंह, कन्हैया सिंह, शिवशंकर सिंह, अजय सिंह, अनिल सिंह और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031