एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है, यूपी के महराजगंज जिले के स्यादेउरवा थाना इलाके के एक गांव में ससुर ने अपनी बहू को बेडरूम में प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। ससुर का आरोप है कि उसका बेटा शहर में नौकरी करता है। जिसका लाभ उठाकर उनकी बहू प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाती है। पूरे गांव में इस घटना की खूब चर्चा हो रही है। ससुर ने बताया कि बहू के कमरे से अजीब सी आवाज सुनाई दे रही थी। उन्होंने प्रधान सहित कुछ गांव वालों को घर बुलाया तथा जब सबने मिलकर बहू कमरे का दरवाजा खोला हर किसी आंखें फटी रह गई। बहू अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में थी। ग्रामीणों ने तुरंत ही इसकी खबर पुलिस को दी। इसके पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। महिला के पति को फोन पर सारी खबर दी। पत्नि की बेवफाई से पति बहुत निराश है। घटना के पश्चात् महिला अपने प्रेमी के साथ रहने पर अड़ गई है। उसका कहना है कि वो हर हाल में अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। इस मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं इंस्पेक्टर आनंद गुप्ता ने बताया कि प्रेमी के खिलाफ शांति भंग करने की कार्रवाई की जा रही है। महिला ने प्रेमी को स्वयं बुलाया था इसलिए कोई बड़ा मामला नहीं बन रहा है। पति की काउंसलिंग कराई जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031