मनेंद्रगढ़। जिले के झगराखांड़ थाना क्षेत्र में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिक को काम दिलाने के बहाने बहला फुसला कर अपहरण कर ले जाया जा रहा था जिसकी सूचना परिजन द्वारा थाना झगराखांड़ में आकर दी गई। वहीं अपराध दर्ज होने की खबर मिलते ही आरोपी नाबालिक लड़की को पाराडोल इलाके में मुकुंदपुरी के जंगल में छोड़ कर फरार हो गए।जिसके बाद नाबालिक पीडि़ता ने अपने परिचित पाराडोल निवासी राय सिंह को मदद के लिए फोन कर के बुलाई। वहीं राय सिंह अपने मोटर सायकल से पीडि़ता को अपने घर ले आया जहां रात में बार-बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीडि़ता सुबह किसी प्रकार अपने घर पहुंचकर पूरी घटना अपने परिजन को बताई। जब घटना की सूचना झगराखांड़ पुलिस को दी गयी। वहीं घटना के बाद तीनों आरोपी फरार थे, जिसके बाद झगराखांड़ पुलिस को दो आरोपियों क्रमश: राय सिंह और राधेश्याम उर्फ रवि कुर्रे को गिरफ्तार करने में सफलता मिली वहीं एक महिला आरोपी रेशमी अभी भी फरार है। एडिशनल एसपी निमेश बरैया ने आईबीसी24 को बताया कि पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031