रायपुर. राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके 01 नवम्बर को शाम 7 बजे राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य अलंकरण समारोह एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की मुख्य अतिथि होंगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
राज्य अलंकरण समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन एवं परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरू रूद्रकुमार, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, लोकसभा सांसद श्री सुनील सोनी, श्री दीपक बैज, श्रीमती ज्योत्सना महंत और राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम, संसदीय सचिव श्री चिंतामणि महाराज, श्री विकास उपाध्याय, श्री कंुवर सिंह निषाद और श्री द्वारिकाधीश यादव, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, श्री बृजमोहन अग्रवाल, श्री कुलदीप जुनेजा और श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा सहित सांसद, विधायक, संसदीय सचिव, निगम मंडल, आयोग, जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं महापौर उपस्थित रहेंगे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031