एक महिला ने अपने ही दामाद पर गंभीर आरोप लगा डाले। दरअसल दामाद ने ऐसी बात कह दी, जिसे सुनकर सास भी पूरी तरह से दहशत में गई। यूपी के बदायूं जिले के दातागंज में कोतवाली दातागंज क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी बड़ी बेटी की शादी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक के साथ हुयी थी। बड़ी बेटी को दामाद परेशान कर रहा था कि कुछ दिन पहले छोटी बेटी को गांव भेज दिया गया। आरोप है कि दामाद ने छोटी बेटी के साथ अश्लील फोटो व वीडियो बना लिये। अब उनको वायरल करने की धमकी दे रहा है। उसका कहना है कि छोटी बेटी की शादी भी उसके साथ कर दो नहीं तो पूरे परिवार को बदनाम कर देगा। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना दातागांज क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसने अपनी बड़ी बेटी की शादी चार साल पहले दूसरे गांव निवासी एक युवक के साथ की थी। दामाद बेटी को परेशान कर रहा था बड़ी बेटी के कहने पर छोटी बेटी को भेज दिया गया। आरोप है कि दामाद ने छोटी बेटी के अश्लील फोटो व वीडियो बना लिये,अब उनको वायरल करने धमकी देता आ रहा है। तहरीर के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031