अमलेशवर (पाटन)। वर्तमान में शालाएं बंद होने के कारण से शिक्षकों द्वारा पढ़ाई तुंहर द्वार योजना के अंतर्गत संकुल, ब्लाक व जिला स्तर पर शासन के आदेश अनुसार कक्षाएं ली जा रही हैं। इसी क्रम में प्राचार्य मैडम के निर्देशन में श्रीमती किरण चंद्राकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलेश्वर विकासखंड, पाटन के व्याख्याता द्वारा लगातार ऑनलाइन कक्षाएं ली जा रही हैं। इसमें स्थानीय के अलावा दूसरे जिले के छात्र भी जुड़कर सरल तरीके से अंग्रेजी सीखने का लाभ ले रहे हैं जैसे ग्रामर को एक्टिविटी के माध्यम से सरल तरीके से पढ़ाना छोटे-छोटे, स्पोकन इंग्लिश के वाक्यों को सिखाना जिससे छात्र थोड़ी-थोड़ी अंग्रेजी में लिखने का और बोलने का भी प्रयास करें
अभी कारोना काल के कारण कक्षाएं बंद हैं और कुछ एक्स्ट्रा एक्टिविटीज करवाने और सिखाने का यह बहुत अच्छा समय है। इस समय का सदुपयोग करते हुए, छात्रों को 11वीं 12वीं के बाद प्रतियोगी परीक्षा में भी भाग लेना होता है। इसलिए सामान्य ज्ञान की ऑनलाइन कक्षा भी शिक्षिका ले रही है जिससे छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार हो सके साथ ही साथ गूगल फार्म से प्रश्न बनाकर प्रश्नोत्तरी भी आयोजित करवाती है छात्र इस पढाई में बहुत रोचकता दिखाते हैं। क्योंकि अभी कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ रहा है इसलिए यदि हमारे विद्यालय में 400 छात्र हैं। मतलब हम गांव के हजारों लोगों से जुड़े हैं। बच्चों के माध्यम से हम अपनी बात गांव के लोगों तक अच्छे से पहुंचा सकते हैं। इसलिए शिक्षिका द्वारा कोरोना हारेगा भारत जीतेगा विषय पर ऑनलाइन कक्षा ली गई जिससे कोरोना क्या है ,उसके लक्षण क्या है उससे बचाव का क्या क्या तरीका है। इसके बारे में चित्र और वीडियो के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। सभी बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिये भीड़भाड़ क्षेत्र में अनावश्यक न जाने, हमेशा सामाजिक दूरी बनाये रखने, मुंह में सुरक्षित मास्क लगाने व बार-बार साफ स्वच्छ पानी से हाथ धोकर कीटाणुनाशक हैंड सेनेटाईजर लगाने के लिये प्रोत्साहित किया गया। साथ ही ऑनलाइन निबंध और ड्राइंग प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई गई जिससे बच्चों को कोरोना के बारे में अधिक समझ विकसित हो सके, लॉकडाउन के नियमों को भी विस्तार से बताया गया। शिक्षिका द्वारा लगातार रोचक तरीके से ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है जिसमें छात्र छात्राएं अधिक संख्या में शामिल होकर लाभान्वित हो रहे हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930