रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मेहत्तर लाल वर्मा की नियुक्ति की गई है। श्री वर्मा की नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार, प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा की सहमति से की गई है। आपको बता दें कि मेहत्तर लाल वर्मा दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र के निवासी है एवं वे कई पदों का दायित्व बखूबी निभा रहे है। वे विभिन्न पदों पर पदस्थ है जो इस प्रकार है-रामायण के क्षेत्र में विगत 25 साल से टीकाकार, रामायण मानस संघ दुर्ग का जिला अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस पाटन का 12 वर्षों से अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज प्रधान निर्विरोध, वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था में सदस्य मनोनीत है। मेहत्तर लाल वर्मा की नियुक्ति करते हुए महासभा ने यह आशा व्यक्त किया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर मेहत्तर लाल वर्मा को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है जिसमें महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा, प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा ने भी बधाई दी है। बधाई देने वालों में गीता वर्मा, भारती वर्मा, बुलाकी आडिल, कल्याणी आडिल, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।
पाटन राजप्रधान मेहत्तर लाल वर्मा बने अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, महासभा ने दी बधाईयां
Related Posts
Add A Comment



















