रायपुर। इन दिनों छत्त्तीसगढ़ राज्योत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शासन के विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी स्टाल लगाया है। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव प्रदर्शनी व फूड जोन के आयोजन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक आयोजन अवधि को 6 नवंबर तक बढ़ाया गया है।



















