दुर्ग।जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली बैठक में किसान हित में बहुत बड़ा फैसला लिया गया है। अब लगभग आधी कीमत पर किसानों को मिलेगा खाद. श्री वर्मा ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साधुवाद देते हुए कहा कि केंद्रीय कैबिनट ने बहुत बड़ा फैसला लेते हुए फास्फेटिक और पोटाश उर्वरक पर पोषक तत्व आधारित नई दरों को मंजूरी देते हुए कैबिनेट सब्सिडी के लिए 51875 रुपए मंजूर कर दी है अब उर्वरकों की लागत पहले से कम हो जाएगी यह रबी सीजन 2022-23 जो 1 अक्टूबर 2022 से 31मार्च 2023 तक लिए मंजूर की है। भाजपा जिलाध्यक्ष वर्मा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ऐतिहासिक फैसला लिया है जिसके तहत नाइट्रोजन फॉस्फोरस पोटाश जैसे विभिन्न पोषक तत्वों के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी की प्रति किलोग्राम दरों के लिए उर्वरक विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब नाइट्रोजन 98.02 रूपये प्रति किलोग्राम, फॉस्फोरस 66.65 रुपये प्रति किलोग्राम, पोटाश 23.65 रुपए प्रति किलोग्राम और सल्फर 6.12 रुपये प्रति किलोग्राम के रियायती दरों में उपलब्ध होगा। केंद्र सरकार के इस फैसले से रबी 2022-23 के दौरान सभी फॉस्फेट और पोटाश किसानों को सस्ती दरों में किसानों को उपलब्ध होगा और कृषि क्षेत्र में सहायता मिलेगी. इस निर्णय से उर्वरकों और कच्चे माल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में अस्थिरता को मुख्य रूप से केंद्र द्वारा वहन किया गया है. कंपनी को स्वीकृत दरों के अनुसार सब्सिडी जारी की जाएगी ताकि वे किसानों को कम कीमत पर उर्वरक उपलब्ध करा सके. श्री वर्मा ने आगे कहा कि केंद्र सरकार किसानों की हरसम्भव मदद के लिए प्रतिबद्ध है. सरकार उर्वरक मैन्युफैक्चरिंग एवं इम्पोर्टर के जरिये किसानों को रियायती दरों पर फॉस्फेट और पोटाश के लिए यूरिया और 25 ग्रेड उर्वरक उपलब्ध करा रही है. फॉस्फेट और पोटाश उर्वरकों पर सब्सिडी पोशक तत्व आधारित सब्सिडी पोशक तत्व योजना 1 अप्रेल 2015 से नियंत्रित की जा रही है. केंद्र सरकार किसानों की मदद करने की इच्छाशक्ति के मद्देनजर किसानों को सस्ती कीमत पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री वर्मा ने कहा कि बिना सब्सिडी वाले यूरिया की कीमत पहले 2450 रुपए बैग( 45किलोग्राम)थी जो सब्सिडी के बाद 266.50 प्रति बैग में उपलब्ध होगा. सब्सिडी के पहले डीएपी खाद की कीमत 4073 रुपए प्रति बैग(50 किलोग्राम) मिलता था वह अब सब्सिडी के बाद1350 रुपए में मिलेगा। सब्सिडी के पहले एनपीके उर्वरक की कीमत 3291 रुपए थी जो अब 1470 रुपए में मिलेगा. सब्सिडी के पहले एमओपी उर्वरक की कीमत 2654 रुपए प्रति बैग था जो सब्सिडी के बाद 1700 रुपए में मिलेगी। इस फैसले से किसानों को बहुत राहत मिलेगा क्योंकि आधे कीमत में उर्वरक केंद्र सरकार उपलब्ध करा रही है। जिससे किसानों के ऊपर आर्थिक संकट का बोझ कम होगा। जिलाध्यक्ष वर्मा ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते किसानों को बधाई दी है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031