देश में युवक युवती की शादी एक बार होती है और दोनों की शादी के पहले कई सारे चीजों को मिलाया जाता है। जैसे कि हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी से पहले युवक युवती दोनों के गुण देखकर ही शादी की जाती है। वहीं दोनों पक्षों में किसी भी तरह की बात नहीं छुपाते। चाहे वो लड़के-लड़की की पसंद से ही क्यों न जुड़ी हो। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला बिहार के बक्सर से सामने आया है। दरअसल, यहां इटाढ़ी के कुकुढ़ा के रहने वाले एक दूल्हे की बारात बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा। आपको बता दें कि बारात की स्वागत से लेकर सभी रस्में की तैयारियों हो चुकी थी। इसी दौरान दुल्हन ने दूल्हे के हाथ देख लिए और वहीं से आगे की कोई रस्म नहीं हो पाई। दुल्हन गुस्से में आकर बारात को वापस लौटा दिया। मिली जानकारी के अनुसार, दूल्हे के हाथ में कुछ दिक्कते थी। जिसकी वजह से दुल्हन ने उसके हाथ को देखकर तुरंत शादी से इंकार कर दी और बारात को वापस लौटा दी। दूल्हे के हाथ में जन्मजात कोई दिक्कत है। वह ठीक से काम नहीं करता। दूल्हे का हाथ ही उसकी शादी में रोड़ा बन गया और निकाह के कुछ देर बाद ही तलाक की रस्में भी अदा की गईं। लड़की लड़के को शौहर के तौर पर मानने के लिए राजी ही नहीं हुई।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31