What's Hot

बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा पिछले कुछ समय से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन वो रियेलिटी शो में आकर अक्सर लाइमलाइट लूट ले जाते हैं. वो हमेशा से अपने डांस और एक्टिंग की बदौलत सुर्खियों में छाए रहते हैं.

अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने हमशक्ल के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं. मुंबई एयरपोर्ट गोविंदा के कार से निकलते ही उनके डोपेलगैंगर ने उनका वेलकम किया और फूलों को गुच्छा दिया.

एयरपोर्ट पर हमशक्ल से मिले गोविंदा – गोविंदा खुद उन्हें सामने देखकर मुस्कुराते नजर आये. उन्होंने कार से उतरते ही सुपरस्टार को धन्यवाद दिया और उनके पैर छुए. गोविंदा के साथ उनकी पत्नी भी एयरपोर्ट पर मौजूद थीं. विरल भयानी ने उनका ये वीडियो शेयर किया है और फैंस जमकर इसपर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, एकदम गोविंदा सर लग रहा है. एक और यूजर ने लिखा, एक साथ दो गोविंदा. हालांकि कई यूजर्स गोविंदा के एटीट्यूड की वजह से ट्रोल भी कर रहे हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930