नई दिल्ली। जेडीयू नेता एवं बिहार सरकार के मंत्री ने रिया चक्रवर्ती को विष कन्या की संज्ञा दे डाली। उन्होंने कहा कि विष कन्या रिया ने सुशांत की जान ली है। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में अब सीबीआई जांच की मांग काफी तेज हो गई है। इसी मांग के बीच सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती समेत 5 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इस एफआईआर के बाद से ही रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। इसी बीच बिहार सरकार के एक नेता ने रिया चक्रवर्ती को सुपारी किलर बताया है। बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी ने रिया के खिलाफ देते हुए कहा कि रिया ने कभी सुशांत से प्यार किया ही नहीं। रिया ने तो सिर्फ उसे अपने प्यार के जाल में फंसा कर उससे पैसे निकलवाए हैं। रिया की भूमिका तो सिर्फ सुपारी किलर की रही है। महेश्वर हजारी ने आगे कहा कि रिया चक्रवर्ती एक ऐसी विष कन्या है जिसने सुशांत को मरने पर मजबूर किया। इतना ही नहीं मुबंई पुलिस इस केस को सही तरीके से जांच नहीं कर रही है। इसलिए ये केस सीबीआई को सौप देना चाहिए। (एजेंसी)
इस मंत्री ने रिया को दे डाली विष कन्या की संज्ञा, कही ये बातें…
Previous Articleहज हाउस की संगे बुनियाद 1 अगस्त को
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















