रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के युवा संगठन के बलौदाबाजार जिला महासचिव के पद पर लक्ष्मण कुमार वर्मा की नियुक्ति की गई है। श्री वर्मा की नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार, प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा की सहमति से की गई है। आपको बता दें कि लक्ष्मण कुमार वर्मा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम दावनबोड़ थाना भाटापारा विकासखंड सिमगा के निवासी है एवं वे कई पदों का दायित्व बखूबी निभा रहे है। वे विभिन्न पदों पर पदस्थ है जो इस प्रकार है-मानसेवी शिक्षक, युवा प्रमुख ग्राम इकाई दावनबोड पेड़ नही हम प्राण लगाबो परिवार सदस्य है। लक्ष्मण कुमार वर्मा की नियुक्ति करते हुए महासभा ने यह आशा व्यक्त किया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा युवा संगठन के बलौदाबाजार-भाटापारा जिला महासचिव बनने पर लक्ष्मण कुमार वर्मा को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है जिसमें महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा, प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा ने भी बधाई दी है। बधाई देने वालों में गीता वर्मा, भारती वर्मा, बुलाकी आडिल, कल्याणी आडिल, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।
लक्ष्मण कुमार वर्मा बने अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा युवा संगठन के बलौदाबाजार जिला महासचिव, महासभा ने दी बधाईयां
Previous Articleबाल अधिकारों के संरक्षण के लिए नई पहल
Related Posts
Add A Comment



















