रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बंगले में कोरोना का संक्रमण हो गया है। यहां 10 कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब बंगले को सील कर दिया गया है। सूत्रों की माने तो कुछ दिनों पहले अंबिकापुर से एक कैंसर मरीज पहुंची थी, जो बंगले में रुकी हुई थी। काम करने वाली महिला कर्मचारी उसके संपर्क में आई थी। कैंसर पीड़ित महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 10 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
स्वास्थ्य मंत्री के बंगले में कोरोना का संक्रमण, 10 कर्मचारियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
Previous Articleशिक्षा विभाग में उप संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य स्तर के अधिकारियों का तबादला…, देखें सूची…
Next Article राज्यपाल ने ईद-उल-जुहा पर दी बधाई
Related Posts
Add A Comment


















