आज रविवार को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर मैच खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा. फिलहाल फाइनल मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है.

टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच रविवार (13 नवंबर) को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय समयनुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा. वहीं फाइनल मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग की मानें तो मैच के दौरान बारिश होने की पूरी संभावना है. ऐसे में क्या बारिश में धुल जाएगा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला? अगर बारिश हुई तो फिर क्या होगा?

मेलबर्न में मौसम का हाल

मेलबर्न में इस समय काले बादल मंडरा रहे हैं और बूंदाबांदी हो रही है. वहीं ऑस्ट्रेलिया के मौसम विज्ञान ब्यूरो ने स्थानीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से शुरू होने वाली लगातार बारिश की लगभग 80-90% संभावना की भविष्यवाणी की है. पूरा शहर अभी बादलों से घिरा है और बारिश की लगभग 100% संभावना है. पूर्व से उत्तरपूर्वी हवाएं 15 से 25 किमी/घंटा उत्तर से उत्तर-पश्चिमी दिशा में सुबह के दौरान 25 से 35 किमी/घंटा की रफ्तार से चलती हैं, फिर शाम को 15 से 20 किमी/घंटा तक कम हो जाती हैं. रविवार को बारिश होने पर टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबले को सोमवार को ‘रिजर्व डे’ में टांसफर किया जा सकता है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031