
भारत जोड़ों यात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर के अध्यक्ष उधोराम वर्मा शामिल हुए। धरसींवा विधानसभा के ग्राम मटिया में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक के साथ-साथ भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली गई। जिसमें देश में बढ़ रही मंहगाई के खिलाफ में विरोध प्रदर्शन करते हुए महंगाई कम करने की मांग की गई है। साथ ही धरसींवा ब्लॉक के मासिक बैठक में बूथ,जोन,सेक्टर से लेकर सभी को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की तथा इस पद यात्रा को सफल बनाने सहयोग देने की अपील की गई।


















