What's Hot

नई दिल्ली। वैसे तो लॉकडाउन का समय गुजारना हर किसी के मुश्किल हो रहा है। इसी लाकडाउन की वजह से एक युवती की शादी टल गई और इससे निराश होकर उसने खुदकुशी कर ली। मामला मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि पहले शादी मार्च में होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण परिजनों ने माह दिसंबर तक शादी टालने का फैसला किया। इससे लड़की परेशान रहने लगी और उसने आत्महत्या कर ली। जिस लड़के से लड़की की शादी होनी थी वह दुबई में काम करता है। पिछले कई महीनों से शादी टल गई थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। लड़की के परिवार का कहना है कि उसे रात में हुई घटना की भनक तक नहीं लगी। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930